फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The devotee departed for Jalabhishek

जलाभिषेक के लिए भक्त रवाना

Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The devotee departed for Jalabhishek
ददरीघाट से गंगा जल लेकर मऊ जाते कांवरिया।
मऊ और आजमगढ़ के बड़ी संख्या में शिव भक्त शनिवार को यहां पहुंचे। दूकानों से पूजन सामग्री खरीदने के बाद ददरीघाट पर पहुंचे। यहां भक्तों ने गंगा स्नान के बाद पूजन-अर्चन के बीच कांवर में जल भरा। इसके बाद बोल-बम, हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए मऊ और आजमगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


मऊ और आजमगढ़ में गंगा का प्रवाह न होने से सावन माह में बड़ी संख्या में यहां शिव विभिन्न साधनों से जिले में पहुंचते है। काफी दूरी होने की वजह से श्रद्धालु शनिवार को ही यहां आ जाते है। शहर के ददरीघाट पर पूजन-अर्चन के बीच कांवर में जल भरने के बाद भक्त बोल-बम, हर-हर महादेव, बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है आदि का जयघोष करते हुए पैदल रवाना होते है। इसी क्रम में आज सैकड़ों श्रद्धालु कांवर में जलकर मऊ और आजमगढ़ के लिए रवाना होते रहे। कांवरियों के रवाना होने का सिलसिला देर रात तक बना रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed