{"_id":"69e925e0921a8a775d0dd6a6","slug":"the-deceased-womans-father-did-not-want-to-meet-the-delegation-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151161-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलना चाहता था मृतका का पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलना चाहता था मृतका का पिता
विज्ञापन
गाजीपुर। कटरिया गांव की सड़कों पर बिखरा ईंट व पत्थर संघर्ष की कहानी बयां कर रही थीं। अचानक हुए पत्थरबाजी की घटना को देख ग्रामीण बचने के लिए इधर- उधर भागते नजर आ रहे थे। वहां मुस्तैद पुलिस कर्मी भी बचाव करते दिखाई पड़े। इधर, मृतका के पिता सपा के प्रतिनिधिमंडल से मिलना ही नहीं चाहते थे। उन्होंने बीते 21 अप्रैल को करंडा पुलिस को पत्र भी दिया था। यहीं नहीं उन्होंने अफवाह व भ्रामक तथ्यों के आधार पर उपहास उड़ाने वाले पर कार्रवाई की मांग की थी।
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता ने 21 अप्रैल को करंडा थानाध्यक्ष को पत्र दिया था कि पुत्री की हत्या के मामले में बीते 19 अप्रैल को करंडा थाने में दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराया था, लेकिन कुछ व्यक्ति पुत्री की हत्या का मजाक बना दिए और अफवाह फैला रहे हैं, जिससे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।
करंडा पुलिस ने कार्रवाई की और जिम्मेदारों को सलाखों के पीछे भेज दिया। बावजूद सपा के पत्र में कई पदाधिकारियों के घर 22 अप्रैल को आने और घटना के बारे में झूठी व निराधार बात लिखकर पुत्री की मौत का उपहास उड़ाया जा रहा है, जिससे परिवार के मान सम्मान व प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। मृतका के पिता ने ऐसे अफवाह और भ्रामक तथ्यों के आधार पर उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि परिजन सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलना ही नहीं चाहते थे। मृतका के पिता ने उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
यह है पूरा घटना क्रम
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का शव जमानिया धरम्मरपुर गंगा पुल के नीचे नदी में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। इस मामले में मृतका के पिता ने बीते 19 अप्रैल को गांव के ही हरिओम पांडेय और अभिषेक पांडेय पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।