{"_id":"7652d3dad06a48be7cd2426d3b182c8c","slug":"the-death-of-the-injured-young-man-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह स्थानीय बस स्टैंड पर सोमवार की शाम ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार अजय प्रजापति उर्फ रवि की सोमवार की देर रात मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से अजय प्रजापति
को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक चालक भरत विन्द को मामूली चोट होने के कारण सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अजय कुमार अपने परिवार
का एकलौता कमाऊ सदस्य था। मजदूरी करके अपने परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करता था। मृतक की माता चिंता देवी व बहन मंशा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो घायल
जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया के पास मंगलवार ट्रक से धक्का लगने के कारण बाइक सवार ग्राम प्रधान रामचंद्र बिंद सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ताजपुर निवासी ग्राम प्रधान रामचंद्र बिंद बाइक से अपने साथी शेषनाथ के साथ शहर आए थे। यहां से दोनों गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों देवकठिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि मऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गिर गए। हादसे में प्रधान रामचंद्र और शेषनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।