फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The culvert's broken railing is courting the accident

हादसे को दावत दे रहा पुलिया का टूटा रेलिंग

Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The culvert's broken railing is courting the accident
करीमुद्दीनपुर। क्षेत्र के परसा-बाराचवर-तिरहीपुर-रसड़ा मार्ग पर सिउरी अमहट के पास नहर पर बनाई गई पुलिया की रेलिंग टूट कर काफी खतरनाक हो गई है और दुर्घटना को दावत दी रही है। खास बात यह है कि इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते है।
विज्ञापन

सिउरी अहमट बाजार से थोड़ा सा पहले चौमुहानी के पास नहर पर सड़क बनी है जो रसड़ा मार्ग को यहीं पर क्रास करती है। हल्का सा मोड़ होने के कारण चारों ओर जाने वाले वाहनों को यहां से मुड़ना पड़ता है। यह पुलिया नहर पर बनी है। इसी मार्ग से हो कर नहर मार्ग हरदासपुर-असावर-ढोटारी मार्ग है। पुलिया के पास से चारों तरफ मार्ग गुजरता है। पास में ही अमवा सती माई का स्थान है जिसकी वजह से हमेशा ही भारी संख्या में वाहनों का आना जाना होता है । पुलिया की टूटी रेलिंग की वजह से यह जगह काफी खतरनाक हो गया है। जरा भी असावधानी हुई तो वाहन नहर में पलट सकती है। क्षेत्र के निवासियों ने इस समस्या की ओर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है जिससे करवाई कर पुलिया की रेलिंग का निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed