फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The criminal who was running away after snatching the pistol of the inspector was arrested in an encounter.

Ghazipur News: दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The criminal who was running away after snatching the pistol of the inspector was arrested in an encounter.
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौना चट्टी पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी 23 अगस्त को हुई लूट में भी शामिल था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तमंचा और रुपये बरामद करने शुक्रवार की रात ले जा रही थी, इसी दौरान भागने की कोशिश करते हुए उसने दरोगा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गोली उसके पैर में लगी है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के सौना मोड़ पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.28 लाख रुपये लूटकर भागने की कोशिश की। लेकिन, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक कमलेश यादव ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। बदमाश की पहचान शैलेश यादव उर्फ सोनू निवासी खटहरा थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि साथियों के साथ नंदगंज थाना अंतर्गत चिलार त्रिमुहानी के पास 23 अगस्त को भी 28 हजार रुपये की लूट की थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक आरोपी ने लूट के रुपये और तमंचा पुलिस को देखने के बाद सुखबीर एग्रो राइस मिल के पीछे फतेहउल्लापुर पुलिया के पास छिपा दिया था। रुपये बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के दौरान शैलेश यादव अचानक उप निरीक्षक आनंद गुप्ता को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिया के किनारे झाड़ियों की तरफ भागा और फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी है। उसे सीएचसी नंदगंज भेजा गया। आरोपी पर गाजीपुर और जौनपुर में मिलाकर दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस साल हुए मुठभेड़
0 एक जनवरी: भांवरकोल पुलिस ने गो-तस्कर संतोष राजभर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
0 12 जनवरी : भांवरकोल पुलिस ने गो- तस्कर अकबर खान मुठभेड़ में गिरफ्तार।
0 22 फरवरी : गहमर पुलिस ने शातिर अपराधी संजय नट को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
0 20 मार्च : मुहम्मदाबाद पुलिस ने शातिर बदमाश गौतम साहनी और समीर सोनकर को किया गिरफ्तार।
0 26 मई : खानपुर पुलिस ने आदित्य, अंगद यादव, समीर को किया गिरफ्तार।
0 एक जून : भांवरकोल पुलिस ने चंदन, देवेश, अतुल, रवि प्रकाश, अमित, दशरथ और महेश को दबोचा।
0 17 जून : मुहम्मदाबाद पुलिस ने शातिर बदमाश सूरज शर्मा को किया गिरफ्तार।
0 16 जुलाई: शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश विशाल सिंह को गिरफ्तार किया।
0 22 जुलाई : दिलदारनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गो- तस्कर सोनू नट को किया गिरफ्तार।
0 18 अगस्त: शादियाबाद पुलिस ने तस्कर मुहम्मद चुन्नू कुरैसी को किया गिरफ्तार
0 27 अगस्त: गहमर पुलिस ने शराब तस्कर और आरपीएफ के दो जवानों के हत्यारोपी प्रेमचंद कुमार को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed