फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The court created a stir in those notices

न्यायालय ने दी नोटिस लोगों मे मचा हड़कंप

Sun, 22 Jan 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय विकासखंड के शहबाजकुली रेलवे स्टेशन रोड के दोनों तरफ सार्वजनिक भूमि पर दूकान एवं मकान बनाकर काफी दिनों से रह रहे 50 से अधिक लोगों को तहसीलदार न्यायालय से बेदखल करने अन्यथा क्षतिपूर्ति वसूले जाने के संबंध में नोटिस मिलने पर रेलवे स्टेशन रोड के लोगों में हड़कंप मच गया है।

शहबाजकुली रेलवे स्टेशन से गाजीपुर-हाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क के दोनों तरफ ग्राम पंचायत एवं जिला पंचायत की भूमि पर काफी दिनों से ग्रामीण कब्जा कर दूकान एवं मकान बनाकर रह रहे हैं। पिछले दिनों क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तहसीलदार मुहम्मदाबाद के न्यायालय में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करके भवन बनाने वालों के खिलाफ बेदखली का मुकदमा दायर किया गया था। जिसके बाद तहसीलदार न्यायालय से लगभग 50 लोगों को नोटिस भेजकर सार्वजनिक भूमि पर से बेदखल किए जाने के साथ ही क्षतिपूर्ति वसूले जाने की नोटिस जारी की गई। नोटिस मिलते ही कब्जाधारियों में हडकंप मच गया। कब्जाधारियों ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को प्रार्थनापत्र देकर तथा उसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव प्रदेश शासन, जिलाधिकारी एवं कमिश्नर आदि को भेजकर गुहार लगाई है कि हम लोग उक्त भूमि पर 50 वर्ष पूर्व से मकान बनाकर रह रहे हैं। इस पर हम लोगों को सुखाधिकार प्राप्त है। बिना पैमाईश के बेदखली एवं क्षतिपूर्ति की नोटिस देना न्याय संगत नहीं है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। इस दौरान उमाशंकर, रमाशंकर, रामकृत यादव, सुमेर सिंह यादव, बनारसी राम, ओमकार राजभर, सत्यप्रकाश, सोनू, मुन्ना प्रजापति, सुरेंद्र, रामाधार, राजेश, जयप्रकाश, अंबिका सिंह यादव आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed