{"_id":"613f87b68ebc3e847a375baf","slug":"the-country-s-farmers-and-unemployed-are-in-crisis-ghazipur-news-vns611400535","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की सरकार के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की सरकार के कारण वित्तीय संकट से जूझ रहा देश
विज्ञापन
जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं की बैठक लंका स्थित डा. अंबेडकर पार्क में सोमवार को हुई। इस अवसर पर कृषि कानूनों के बारे में चर्चा की गई। डा. चंद्रदेव यादव को जय किसान आंदोलन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार के कारण देश वित्तीय संकट से जूझ रहा है। आज देश में किसानों की हालत दयनीय है। युवा बेरोजगार हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। केंद्र की सरकार ने युवा भारत की शक्ति को बदहाली के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डा. मानवेंद्र सिंह ने कहा कि देश में जितने सरकारी उपक्रम हैं वह केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण घाटे में चल रहे हैं। आरएसएस एवं भाजपा की साजिश के कारण निजीकरण किए जाने की योजनाएं चल रही हैं। इससे सरकार अपने चहेते कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों को लाभ देना चाहती है। ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष डीपी सिंह एवं किसान नेता राजनेति यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर है। न नौकरी है न रोजगार है। किसान नेता रमेश कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसानों के लिए बर्बादी का रास्ता खोल रहा है। सरकार के यह कानून पूंजीपतियों के कल्याण के लिए बनाए गए हैं। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, पारसनाथ यादव, पवन कुमार प्रजापति, जितेंद्र यादव, पप्पू कुमार, स्वाति वर्मा, रामविलास यादव, कृष्णा प्रजापति, अखिलेश यादव, माधव कृष्ण आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राधेश्याम यादव एवं संचालन धर्मचंद यादव ने किया।