{"_id":"63d020ce20aeae5af9296436","slug":"the-compounder-cut-off-the-thumb-of-the-newborn-and-threw-it-ghazipur-news-vns6954528125-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कंपाउंडर ने नवजात का अंगूठा काटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कंपाउंडर ने नवजात का अंगूठा काटकर फेंका
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बड़ी नहर पर एक निजी अस्पताल चला रहे डाक्टर अंगद राम सहित अज्ञात एक कंपाउंडर के खिलाफ नवजात बच्ची का अंगूठा काटने के आरोप में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
जबुरना निवासी कन्हैया लाल की भांजी का प्रसव बड़ी नहर स्थित एक निजी अस्पताल में 21 जनवरी को हुआ था। लेकिन बच्ची के अस्वस्थ होने के चलते उसे बगल में बच्चों के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरे दिन 22 तारीख को बच्ची को डिस्चार्ज कराने के लिए परिजनों ने चिकित्सक से बात की। चिकित्सक में डिस्चार्ज के लिए अपने कंपाउंडर को निर्देशित किया। आरोप है कि कंपाउंडर ने बच्ची के हाथ में इंजेक्शन देने के बहाने दाहीने हाथ का अंगूठा कैंची से काट दिया और कटा अंगूठा डस्टबिन में डाल कर भाग गया।
बच्ची का हाथ खून से लथपथ हो गया। यह देख परिवार के लोग हो-हल्ला मचाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अंगद राम सहित उसके अज्ञात कंपाउंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई में जुट गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि डा. अंगद राम चंदौली में सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात है और दिलदारनगर बड़ी नहर पर एक निजी अस्पताल खोलकर बच्चों का इलाज करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अंगद राम तथा अज्ञात कंपाउंडर खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।