फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The commissionerate was busy preparing for the arrival of the Chief Minister

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जुटी रही कमिश्नरी

Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
The commissionerate was busy preparing for the arrival of the Chief Minister
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 सितंबर को सैदपुर में संभावित आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस के भगत, डीएम मंगला प्रसाद सिंह, एसपी डॉ. ओपी सिंह ने सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा स्थल एवं एनएच फोर लेन पर बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। आलाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ मंत्रणा की और व्यवस्था के बाबत जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर वाटर प्रूफ मंच व पंडाल बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में 25 हजार के लगभग लोग भाग लेंगे। पंडाल के चारों ओर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग की गई है। साफ-सफाई कार्य के लिए 200 से अधिक सफाईकर्मी, ब्लॉक कर्मचारी, नगर पंचायत के कर्मचारियों के अलावा पंडाल बनाने वाले विशेषज्ञ ठेकेदारों की टीम रात-दिन जुटी है। आलाधिकारी भी कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed