फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The CMO sought a report from the Superintendent of the Maradaha CHC.

Ghazipur News: सीएमओ ने मरदह सीएचसी अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The CMO sought a report from the Superintendent of the Maradaha CHC.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर एक वृद्ध को एक्सपायर्ड डेक्सट्रोज चढ़ाने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को पूरे मामले की जांच करने करने के साथ साक्ष्य के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक का दिया है। इधर, मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद बस्तपुर गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया था कि उसके दादा जगधारी राम बुखार, मधुमेह और कमजोरी की शिकायत होने पर सीएचसी पर लाकर भर्ती कराया था। आरोप लगाया था कि यहां आपातकक्ष के कर्मियों ने उसके दादा को डेक्सट्रोज चढ़ाना शुरू कर दिया था। जबकि बोतल पर उत्पादन तिथि 09-2023 और समाप्ति की तिथि 08- 2026 लिखी हुई थी। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। मरदह सीएचसी से वृद्ध को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। सीएमओ ने मरदह सीएचसी अधीक्षक रवि रंजन को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि पूरे मामले की तत्काल जांच कर लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिससे पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा सके। इधर, वृद्ध के पोते दीपक ने बताया कि उपचार के दौरान दादा की मौत हो गई। कहीं शिकायत नहीं की गई और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मरदह सीएचसी के अधीक्षक को पत्र भेजकर पूरे मामले की विस्तृत एवं जांच आख्या के साथ साक्ष्य सहित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ लापरवाह स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।- डॉ. एसके पांडेय, सीएमओ गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed