{"_id":"57cd91e1f5016db0a16290956815e174","slug":"the-children-were-fascinated-by-the-soulful-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावपूर्ण नृत्य से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावपूर्ण नृत्य से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलफेयर क्लब की तरफ से शास्त्रीय एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत काव्या अग्रवाल के समूह नृत्य गणेश वंदना से हुई। इसके बाद एमजेआरपी स्कूल की श्रेया राय ने मधुबन में राधिका नाची रे गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। सेंट जांस स्कूल की श्रेया श्री ने चल हट जा रे नटखट गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। हरिओम पब्लिक स्कूल की गरिमा राय ने भी नृत्य पेश कर लोगों को खूब झूमाया। इस दौरान बच्चों ने स्टंट कर लोगों को रोमांचित कर दिया। शिव ड्यूल डांस अकादमी के बच्चों ने जय गणेशा पर नृत्य पेश किया। वहीं नृत्यांगना डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने गंगनम स्टाइल नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
इंडियन डांस अकादमी की आरुषि एवं एजल ने एक राधा एक मीरा गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों की सराहना बटोरी। निर्णायक मंडल के रूप में रामनाथ सिंह कुशवाहा, एके पांडेय, श्रीराम तिवारी, योगिता राय उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामसेवक, प्रमोद कुमार बिंद, राहुल मिश्रा, आशुतोष सिंह, राजेश कुमार, अमित सैनी, अनिल का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन कोषाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद एवं पीआरओ सिद्धार्थ मालवीय ने किया। संगीत संयोजन कार्यक्रम प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन