फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Chief Minister honored Pankaj by giving a check of one lakh rupees

Ghazipur News: पंकज को एक लाख रुपये का चेक देकर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Fri, 23 Dec 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister honored Pankaj by giving a check of one lakh rupees
करीमुद्दीनपुर के प्रगतिशील किसान पंकज राय को किसान दिवस पर लखनऊ में सम्मानित करते मुख्यमंत्री ए - फोटो : GHAZIPUR
क्षेत्र के प्रगतिशील किसान पंकज राय को प्रदेश सरकार की ओर से किसान सम्मान दिवस पर शुक्रवार को लखनऊ में संरक्षित खेती श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री के हाथों उन्हें एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रीय लोगों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर स्थित पाली हाउस के संचालक पंकज राय ऑर्गेनिक खेती के साथ-साथ खेती में नित नए प्रयोग करते रहते हैं। पिछले वर्ष पाली हाउस में स्ट्राबेरी, केसर और लाल-पीला, हरा शिमला मिर्च की सफल खेती के बाद उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती पाली हाउस के बाहर खेतों में की थी। जहां की जलवायु स्ट्रॉबेरी के अनुकूल है वहां तो इसकी खेती बाहर भी हो सकती है लेकिन यहां दो महीने काफी अधिक ठंड पड़ती है। ऐसे में पौधों के झुलसने का डर बना रहता है लेकिन उन्होंने लोटनेल का प्रयोग कर इस खेती को कर मुनाफा कमाया। लोटनेल लोहे की सरिया को अर्ध चंद्राकार कर दिया जाता है और उसको फैब्रिक वोवेन के कपड़े से ढक दिया जाता है। इस प्रकार तैयार लोटनेल से रात में पौधे को ढक दिया जाता है जिससे उस पर पाला न लगे। उन्होंने बताया कि पाली हाउस या नेटशेड हाउस लगाने में काफी खर्च आता है। अब परंपरागत खेती से हटकर खेती करनी होगी जिससे लागत कम और मुनाफा ज्यादा हो और वह तभी संभव होगा जब वह अपनी खेती को बदलेगा। हमने खेती की शुरुआत एक हेक्टेयर पाली हाउस में आर्गेनिक विधि से सब्जी उगाकर की। इसमें लौकी, नेनुआ, भिंडी और खीरा जिसकी स्थानीय बाजारों में काफी मांग थी। जब कृषि मंत्रालय की तरफ से विदेशों में सब्जियों की मांग आई तो हमने अपनी लौकी और खीरा लंदन भेजा था जो वहां के बाजारों में पसंद की गई। कहा कि अपनी सोच बदल कर खेती को बदल देने से किसान की हालत में सुधार हो सकता है। यही नहीं उसको सम्मान भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed