फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The calf was rescued and sent to Haryana for treatment.

Ghazipur News: बछड़े को रेस्क्यू कर इलाज के लिए हरियाणा भेजा

Thu, 23 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The calf was rescued and sent to Haryana for treatment.
शाहगंज, बछड़े को रेस्क्यू कर हरियाणा ले जाती पशु चिकित्सक टीम। स्रोत-ग्रामीण
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान के पक्के पोखरे के पास कई दिनों से घायल पड़े एक बछड़े का बुधवार को रेस्क्यू कर बेहतर उपचार के लिए हरियाणा के विशेष पशु चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

जांच में उसकी रीढ़ की हड्डी टूटने की पुष्टि होने पर गोसेवियों और पशु चिकित्सकों ने संयुक्त प्रयास से उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक बस की चपेट में आने से बछड़ा घायल हो गया था।
विज्ञापन

किसी तरह वह पक्के पोखरे तक पहुंचा, लेकिन रीढ़ में गंभीर चोट के कारण चलने-फिरने में असमर्थ होकर वहीं पड़ा रहा। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार और परीक्षण में रीढ़ की हड्डी टूटने की पुष्टि होने के बाद गौसेवा संरक्षक शोभित शर्मा ने मानव कल्याण अखिल भारतीय गौ माता ट्रस्ट के पदाधिकारी अनूप सिंह फौजी से संपर्क किया। इसके बाद हरियाणा से विशेष पशु एंबुलेंस शाहगंज भेजी गई। बुधवार तड़के पहुंची एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बछड़े को सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर पर लादकर उपचार के लिए हरियाणा रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू अभियान में डॉ. पालीवाल, गौसेवा संरक्षक शोभित शर्मा, युवराज सिंह, एंबुलेंस टीम और स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed