फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The brake of the truck collided with the vehicle, two injured

ट्रक का ब्रेक फेल वाहन से टकराया, दो घायल

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The brake of the truck collided with the vehicle, two injured
चंदौली से बालू लादकर शनिवार को सैदपुर कोतवाली के रामकरन सेतु से नगर की ओर आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक सब्जी मंडी में खड़े एक वाहन से टकरा गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर आवागमन को सुचारू कराई।
विज्ञापन

बालू लादकर ट्रक रामकरन सेतु के एप्रोच मार्ग पर जैसे ही पहुंचा ब्रेक फेल हो गया। चालक ब्रेक फेल होने की बात कहकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर सड़क पर खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सब्जी मंडी में एक वाहन से जा टकराया। हादसे में चालक चंदौली के धानापुर क्षेत्र के नगूरा गांव निवासी छोटू कुमार और नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी बिहारी बाबू घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed