फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of the youth from Aligarh who drowned in the Ganga was found after 22 hours

Ghazipur News: गंगा में डूबे अलीगढ़ के युवक का 22 घंटे बाद मिला शव

Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth from Aligarh who drowned in the Ganga was found after 22 hours
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के वाराह घाट पर डूबे युवक का शव एसडीआरएफ टीम को दूसरे दिन रविवार को करीब 22 घंटे बाद घटना स्थल के पास ही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक,
विज्ञापन

अलीगढ़ के नौरंगाबाद छावनी थाना क्षेत्र स्थित मानसिंह निवासी मनोज कुमार (36) मित्र सुनील कुमार की ससुराल वरहपार नसरतपुर गांव में शुक्रवार को साले राकेश कुमार की शादी के लिए लड़की देखने के लिए आए थे। वह दिल्ली से सुहेलदेव एक्सप्रेस से सैदपुर पहुंचे थे। इसके बाद मनोज कुमार साले राकेश कुमार और दोस्त सुनील के साथ वाराह गंगा घाट गए जहां नहाते समय मनोज कुमार गहरे पानी में चले गए। मनोज के डूबने की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी सैदपुर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की सुबह 11.30 बजे घटनास्थल से शव को पानी से बाहर निकाला। बड़े भाई जोगिंदर सिंह ने बताया कि मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दिल्ली में कबाड़ का काम करते थे। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को थाने में लाकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed