फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of Ayush doctor was found in the canal water, his scooty was parked there

Ghazipur News: नहर के पानी में मिला आयुष चिकित्सक का शव, खड़ी थी स्कूटी

Sun, 17 Aug 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of Ayush doctor was found in the canal water, his scooty was parked there
जमानिया/ सेवराई। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नहर पानी में शुक्रवार को देवल पीएचसी पर तैनात आयुष चिकित्सक का शव मिला। घटना स्थल पर स्कूटी खड़ी थी। वह स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद घर जा रहे थे।
विज्ञापन

असैचंदपुर गांव निवासी डा. अनुपम पल्लव (36) देवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र पर आयुष चिकित्सक के पद पर तैनात थे। वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल पहुंचे और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ झंडारोहण करने के बाद स्कूटी से घर जा रहे थे। दोपहर में जमानिया बड़ी नहर होकर गुजर रहे लोगों ने नहर के पानी से बाहर एक व्यक्ति का हाथ देखा। लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा की पास में ही स्कूटी खड़ी थी और वह व्यक्ति मृत था। जमानिया कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बाहर निकालकर शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त डा. अनुपम पल्लव आयुष चिकित्सक के रूप में होने पर घटना की जानकारी सीएमओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो है। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक की मां उर्मिला देवी व पत्नी ज्योति शव देख कर चीखने- चिल्लाने लगीं। घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य कर्मियों एवं कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक चिकित्सक हमेशा अवसाद से ग्रसित रहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed