फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a young woman was found hanging from a ceiling fan at her uncle's house.

Ghazipur News: मौसा के घर पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Fri, 28 Nov 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging from a ceiling fan at her uncle's house.
गाजीपुर। भांवरकोल थानाक्षेत्र के सुखडेहरा गांव में बृहस्पतिवार को मौसा के घर में पंखे पर बंधी रस्सी के सहारे युवका शव लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गये है। बांछा गांव निवासी मृतका के पिता रामचंद्र गोंड ने बताया कि उनकी चार संतानों में खुशबू (19) सबसे बड़ी थी। वह बोधसत्व हाईस्कूल मसौन में कक्षा-10वीं की छात्रा थी। कुछ दिन पूर्व ही वह सुखडेहरा गांव निवासी मौसा मोतीलाल गोंड के घर गई थी। सुबह मोतीलाल समेत परिवार के सभी लोग खेत में काम करने चले गये। शाम चार बजे वापस आने पर घर के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद मिली। अंदर देखने पर खुशबु को पंखे पर बंधी रस्सी के सहारे लटके हुए पाया। इसकी सूचना उन्होंने फौरन डॉयल 112 को दी। सूचना पर डॉयल 112 की टीम ने मकान का दरवाजा तोड़कर खुशबु को नीचे उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर मॉच्यूरी हॉउस के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed