फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in the room

Ghazipur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in the room
रेणुकूट। मुख्य बाजार स्थित हिंडाल्को पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात किराये के कमरे में सुरेश वर्मा (27) का शव फंदे से लटकता मिला। वह निजी औद्योगिक इकाई में काम करता था। गाजीपुर के भदौरा निवासी सुरेश वर्मा (27) रेणुकूट में किराये के मकान में अकेले रहता था वह यहां निजी औद्याेगिक इकाई में काम करता था। सोमवार को परिजनों ने उससे कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। लगातार संपर्क न होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने सिंगरौली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को सुरेश के कमरे पर भेजा। रिश्तेदार जब वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन

पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे टीम के साथ पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। सुरेश का शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। एसओ राजेश जी चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed