फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a young man was found after he was asked to come home for the Chhath festival.

UP: छठ पर घर आने को कहा था, पहुंची पिता की लाश...बिलख पड़े पत्नी और बच्चे; दिल्ली में ऐसे हुई थी माैत

Wed, 22 Oct 2025 11:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों को बिलखता देखकर छठ की पूजा में शामिल होने जा रहे लोगों की आंखें नम हो गईं। शव का पोस्टमार्टम हो चुका था।

विज्ञापन
The body of a young man was found after he was asked to come home for the Chhath festival.
पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी एवं दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट कार्यरत अखिलेश कुशवाहा (48) की सोमवार को दिल्ली में मौत हो गई थी। मंगलवार को शव एंबुलेंस से जैसे ही गांव पहुंचा चीख पुकार मच गई। युवक ने छठ पूजा पर घर आने की बात कही थी।

विज्ञापन


पत्नी रिंकू देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा जिन्हें सांत्वना देने के लिए अगल-बगल के लोग लगे रहे, लेकिन परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं, पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मृतक का अंतिम दाह संस्कार मेदनीपुर श्मशान घाट पर गंगा किनारे किया गया। बडे़ पुत्र छोटू के पिता को मुखाग्नि देते ही सबकी आखें नम हो गई।
विज्ञापन


मृतक के अधिवक्ता बड़े भाई लालू कुशवाहा ने बताया कि वह सात भाई हैं। अखिलेश सबसे छोटा था। बताया कि अखिलेश दिल्ली के एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। एक दिन पहले उसकी तबीयत खराब हो गई। इसी बीच, दिल्ली में ही फ्लैट में ड्यूटी जाने से पहले अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडे़ भाई ने बताया कि इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


अधिवक्ता भाई ने बताया कि इसके उपरांत शव मंगलवार को गांव पहुंचा। बताया कि अखिलेष को एक पुत्र छोटू और एक पुत्री छोटी है। दोनों पढ़ रहे हैं। बताया कि उसके भाई ने डाला छठ में आकर पूजा में सम्मिलित होने के लिए कहा था,लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed