फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bier of two real brothers was raised together

Ghazipur News: एक साथ दो सगे भाइयों की उठी अर्थी

Tue, 23 Jan 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
The bier of two real brothers was raised together
दुल्लहपुर। दो सगे भाइयों की अर्थी एक साथ उठी। इस दृश्य को देखकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक उठे। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी और तीन बार के प्रधान रहे श्यामदेव यादव (66) का निधन बीमारी के कारण रविवार की देर शाम हो गया। सोमवार की सुबह वियोग में उनके बड़े भाई श्यामू यादव (73) का निधन हो गया।
विज्ञापन

श्यामदेव यादव बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए उनको वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। उनका शव घर लाया गया। सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। सभी लोग शव के पास बैठे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई श्यामू यादव शव पर हाथ रखकर सो गए। लोगों ने सोचा कि वह विलाप कर रहे हैं। लेकिन, काफी देर तक वह नहीं उठे। इसके बाद लोगों को शंका हुआ। लोगों ने हाथ से उनको हिलाया लेकिन वह नहीं उठे। जब सभी लोग उनके पास पहुंचे तो पता चला कि उनका भी निधन हो गया है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। जब एक साथ दोनों भाइयों की अर्थी उठी तो हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन

लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसा कैसे हो गया। श्यामदेव यादव अपने पीछे अपनी पत्नी सानिया देवी, तीन पुत्रियां और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। वहीं उनके बड़े भाई श्यामू यादव अपने पीछे अपनी पत्नी मानती देवी, चार पुत्र और एक पुत्री छोड़कर गए हैं। वहीं रामाश्रय राजभर, शंभू राम, मुन्ना यादव, मोती राम आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed