{"_id":"640c7db565c8503efd0a73c4","slug":"the-audience-danced-with-chaita-ghazipur-news-c-20-1-98373-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चैता मुकाबले में श्रोता झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चैता मुकाबले में श्रोता झूमे
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। बिहार सीमा पर स्थित बारा गांव के सरस्वती नगर में नवयुवक मंगल दल की ओर से शुक्रवार की रात चैता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आई निर्मला यादव एवं बिहार के बक्सर के हरेंद्र सिंह उर्फ बूढ़ा व्यास की चैता मंडलियों के बीच मुकाबला हुआ। गायकों ने मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात भर श्रोताओं ने चैता गायन का आनंद लिया।
इससे पूर्व चैता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य जमाले जन्नत खान ने फीता काटकर किया। आज चईत हम गाइब हो रामा, एसी डहीना एवं बाद में महुआ बीनन हम ना जाइब हो रामा देवरा के संग में जैसे परंपरागत चैता गाकर सभी श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। दोनों मंडलियों ने बारी-बारी से करीब 45 मिनट तक चैता भजन की प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूरी रात चैता मंडलियों के बीच मुकाबला का दौर जारी रहा।
कार्यक्रम स्थल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। आयोजन की अध्यक्षता वशिष्ठ यादव और संचालन गुप्तेश्वर यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका पंडित बचाई बाबा ने निभाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मगरखाई अनिल यादव, ग्राम प्रधान भतौरा अजीत यादव, ग्राम प्रधान पति कुतुबपुर विपिन राय, एजाज खान, मुंशी यादव, सूबेदार जवाहर लाल आदि उपस्थित थे।