फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The assailant blew away jewelery worth 2.5 lakhs

उचक्के ने ढाई लाख के आभूषण पर किया हाथ साफ

Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The assailant blew away jewelery worth 2.5 lakhs
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा बाजार स्थित एक सराफा की दुकान से शनिवार की देर शाम उचक्के ने ढाई लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित करने में जुटी रही। हालांकि देर शाम तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी भुल्लन प्रसाद वर्मा की भुड़कुड़ा बाजार में सराफा की दुकान है। शाम में एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और शादी का हवाला देकर दो सोने की चेन, दो अंगूठी, चार झाला करीब दो लाख 50 का आभूषण लेकर अपने साथी के आने इंतजार करने लगा। इसी दौरान सराफा जैसे ही पलक झपकी आभूषण लेकर उचक्का फरार हो गया। काफी छानबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को चिह्नित करने में टीम जुटी रही। इधर घटना की जानकारी होते ही पहुंचे सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरधारी सेठ ने कहा कि सीसी फुटेज में जालसाज को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। उचक्के ने जखनिया, दुल्लहपुर, शादियाबाद, रायपुर और सैदपुर स्थित सराफा दुकानों से आभूषण पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed