फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The angle of the pickup got stuck while overtaking, the dumper went on crushing the devotees one after the other for 100 meters.

Ghazipur News: ओवरटेक करते समय फंसा पिकअप का एंगल, 100 मीटर तक एक के बाद श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया डंपर

Sat, 01 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The angle of the pickup got stuck while overtaking, the dumper went on crushing the devotees one after the other for 100 meters.
नंदगंज थानाक्षेत्र के कुसम्ही कला गांव में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर हुए हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत से हर कोई मर्माहत है। दुखद खबर को सुनने के बाद आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और हादसा कैसे हुई की जानकारी लेते नजर आए। मौके पर स्थिति देखने पर पता चला कि 25 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ओवरटेक कर रहा था और उसी समय गिट्टी लगा डंपर पिकअप पर बने मचान में लगे एंगल में फंस गया। फिर, वह पूरे मचान और डंपर के डाला (बॉडी) का एक हिस्सा तोड़ दिया। फिर, एक के बाद एक श्रद्धालु 100 मीटर तक गिरते गए और डंपर रौंदता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के बल्लूचक गांव निवासी धर्मवीर साहनी (30) अपनी पिकअप से सभी श्रद्धालुओं को लेकर निकले थे। पिकअप में 25 लोग शामिल थे। पिकअप में टेंट हाउस से लोहे का रॉड लेकर दो तल्ले का मचान बनाया गया था। पिकअप पूरी तरह से ओवरलोड थी। क्षमता से अधिक सामान और श्रद्धालु पिकअप में सवार थे। दोपहर 2.42 बजे पिकअप कुसम्ही कला गांव के पेट्रोल पंप से सौ मीटर दूर थी की पिकअप चालक ने ओवरटेक दिया। हादसे की स्थिति देखने के बाद लग रहा था की दोनों गाड़ियों की रफ्तार भी अधिक थी। ओवरटेक करते समय पिकअप के मचान बनाने में लगा टेंट लगाने वाला लोहे का एंगल फंस गया, जिसके बाद मचान टूट गया। वहीं, डंपर पिकअप के बाएं हिस्से का डाला (बॉडी) को पूरी तरह से तोड़ दिया। वहीं, मचान टूटने के बाद एक के बाद एक श्रद्धालु गिरते चले गए और 100 मीटर के अंदर छह श्रद्धालु गिर पड़े, गिट्टी लदे डंपर के चक्के की नीचे जो श्रद्धालु आए वह नहीं बचे। हादसे के दौरान डंपर तेज रफ्तार मेें था। एक के बाद एक छह श्रद्धालुओं को कुचलने के बाद डंपर चालक ने स्पीड और बढ़ा दी, जो सड़क किनारे और हादसा स्थल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया। इस फुटेज को डीएम-एसपी ने भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed