फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The anger of the villagers erupted, if there is no road, then the slogan of no vote was raised

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा

Fri, 11 Feb 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The anger of the villagers erupted, if there is no road, then the slogan of no vote was raised
रोड नहीं तो वोट नहीं का नारे बाजी करते सरदरपुर गांव के ग्रामीण। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
लठ्ठूडीह। जहूराबाद विधानसभा के सरदरपुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। गांव के मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करने लगे। सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर कासिमाबाद तहसीलदार अमित शेखर मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से गांव के लोग सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। मार्ग कच्चा होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन में परेशानी होती है। बीमारों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना दूभर हो जाता है। इस गांव में विकास के नाम कुछ भी काम नहीं हुई है। सड़क सहित अन्य मूलभूत जरूरतों संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है। सड़क निर्माण के लिए कई बार ग्रामीणों से गुहार लगाई गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस पर ग्रामीणों ने संकल्प ले लिया है कि रोड नहीं तो वोट नहीं के श्लोगन पर ही कार्य करने का काम किया जाएगा। गांव के लोगों को इन जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ ठगने का काम किया गया है। अब गांव के लोग आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। इस मौके पर ब्रम्हानंद उपाध्याय, रमेश पटेल, राहुल यादव अखिलेश यादव, अनिल यादव, रजनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed