गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की जिला शाखा की ओर से ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चौबीस घंटे का सामूहिक उपवास-अनशन कार्यक्रम मंगलवार को लाल दरवाजा कार्यालय परिसर में किया गया। जिला सचिव रोहित कुमार ने कहा कि जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंताओं के साथ हो रहे अन्याय और उच्च प्रबंधन की वादाखिलाफी से सदस्यों में रोष है। इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज अभियंताओं ने सामूहिक उपवास-अनशन किया। है। कहा कि संगठन की मुख्य मांग जूनियर इंजीनियर की वेतन विसंगति को दूर करना, पुरानी पेंशन योजना पुन: बहाल करने आदि मांग हैं। पूर्वांचल अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने कहा कि हठधर्मी प्रबंधन को उपभोक्ता हितों का जरा भी ख्याल नहीं है। अगर इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा हमारी मांग नहीं मानी गई तो 21 एवं 22 को मुख्य अभियंता कार्यालय वाराणसी पर सामूहिक उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज के सामूहिक उपवास कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पंकज कुमार, संतोष मौर्या, विजय यादव, मिठाई लाल, संतोष चौधरी, मनोज विश्वकर्मा, रवि कुमार चौरसिया, हर्षित राय, रामप्रवेश चौहान, इंद्रजीत पटेल, शशिकांत, मनोज पटेल, चित्रसेन, कुलदीप, तापस, प्रमोद, नीरज, अजय सिन्हा, मोहनलाल, दुर्गविजय उपस्थित थे।