फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The all-round development of India in 11 years is amazing

Ghazipur News: अद्भुत है 11 वर्षों में भारत का हुआ सर्वांगीण विकास

Mon, 16 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The all-round development of India in 11 years is amazing
कासिमाबाद। भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल की ओर से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर मंडल चौपाल का आयोजन रविवार की शाम सिधागरघाट चट्टी पर किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का जो सर्वांगीण विकास हुआ है वह अद्भुत है। जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक, समुद्र से लेकर कृषि तक, उद्योग, व्यापार और परिवहन के क्षेत्र में उपलब्धियों की भरमार है।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानंद राय ने कहा कि सरकार के प्रयास से किसानों की आय बढ़ी है। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा ने कहा कि मेक इन इंडिया योजना से जहां देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है वहीं रोजगार सृजन भी हुआ है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक सिंह, आशुतोष सिंह, रामनिवास सिंह, सोनू जायसवाल, सूर्यनाथ चौहान, उमेश राय, हरेराम चौहान, रजनीश राय मौजूद थे। संचालन नितीश उपाध्याय ने किया। इसी तरह का कार्यक्रम स्थानीय चौक पर मंडल प्रथम की ओर से आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ नेता जितेंद्रनाथ पांडेय, डा. सानंद सिंह, दीनानाथ ठाकुर, श्याम नारायण सिंह, मनोज सिंह आदि ने सरकार की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश अकेला और संचालन मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed