फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thanked the government for the concrete bridge

Ghazipur News: पक्के पुल के लिए सरकार का किया धन्यवाद

Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thanked the government for the concrete bridge
फोटो भी-
विज्ञापन

रेवतीपुर गांव के पंचायत भवन में ग्रामीणों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। रेवतीपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के नजदीक गंगा नदी पर बनने वाले पक्का पुल को केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर सरकार को धन्यवाद दिया।
बैठक में लल्लन सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की यह दशकों पुरानी मांग थी। उन्होेंने कहा कि इस पक्का पुल के बनने एवं इसका जुड़ाव पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से होते ही मुहम्मदाबाद से रेवतीपुर की दूरी एक तरफ जहां काफी कम हो जाएगी, वहीं अन्य जगहों पर जाने के लिए काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि रामपुर के सामने बनने वाले पक्का पुल के बनने से क्षेत्रीय किसान अपने उत्पाद को मनचाहे मंडियों में ले जाकर आय बढ़ा सकेंगे। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने कहा कि इस पक्का पुल के बनने एवं बिहार को जोड़ने वाली ताड़ीघाट-बारा हाइवे से जुड़ जाने के बाद वाहनों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, साथ ही लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख ने कहा कि इसके अलावा क्षेत्रीय इलाके सहित अन्य जगहों का विकास तीब्र गति से होगा। उन्होंने कहा कि इलाके ही नहीं जिले के लिए यह सौभाग्य की बात है, कि केंद्रीय भूतल परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर अपनी सहमति दी है।

इस अवसर पर रामेश्वर कुशवाहा, जयशंकर राय, अनिल राअ, दयाशंकर सिंह, हरिपाल राय, राकेश राय लोहा, महेंद्र उपाध्याय, हरेराम पाल, अनिल मास्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed