फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Testing track and ARTO office will be built in five crores

Ghazipur News: पांच करोड़ में बनेगा टेस्टिंग ट्रैक और एआरटीओ कार्यालय

Wed, 29 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Testing track and ARTO office will be built in five crores
जंगीपुर थाना के पास करीब ढाई से तीन एकड़ में होगा निर्माण
विज्ञापन

भूमि चिन्हित, नए वित्तिय वर्ष में धनराशि मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। लंबे समय से किराये के भवन में संचालित हो रहे एआरटीओ विभाग को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। यहीं नहीं ड्राइविंग लाइसेंस बनने से पूर्व होने वाली परीक्षाओं के लिए परिसर में टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण भी होगा। जंगीपुर थाना के पास करीब ढाई से तीन एकड़ में करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर भवन बनाया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में शासन से धनराशि मिलने की उम्मीद है, जिससे के बाद कार्य शुरू होगा।
एआरटीओ विभाग का अपना भवन न होने के चलते इधर-उधर के निजी भवनों को किराया पर लेकर संचालित किया जा रहा है। वर्तमान समय में कार्यालय गाजीपुर-वाराणसी मार्ग स्थित शहर से दूर एक किराये के मकान में संचालित हो रहा है। ऐसे में प्रति माह 25 हजार रुपये किराये के रूप में खर्च किया जाता है। ऐसे में टेस्टिंग ट्रैक न होने की दशा में आईटीआई मैदान पर बाइक एवं चार पहिया चालने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की परीक्षा ली जाती है। ऐसे में काफी दिक्कत का जहां सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं आवेदकों और विभागीय अधिकारियों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है। भवन का निर्माण होने से जहां विभाग को स्थायित्व मिल जाएगा। वहीं किराये के रूप में प्रतिमाह खर्च हो रही राशि भी बचेगी। भूमि के चिन्हित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ अब विभाग सिर्फ शासन द्वारा धन स्वीकृति का आस लगाए हुए हैं, जिसे नए वित्तीय वर्ष में मिलने की संभावना है। धन मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस संबंध में एआरटी राम सिंह ने बताया कि करीब पांच करोड़ की लागत से भवन और परिसर में टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण चिन्हित भूमि पर होगा। शासन की ओर से धन स्वीकृति की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
इनसेट
विश्राम कक्ष और आठ से नौ बनेंगे कक्ष
गाजीपुर। भवन जहां विश्राम कक्ष से लैस होगा। आठ से नौ कक्ष का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके के साथ शौचालय और अन्य सुविधाओं से भी लैस कराया जाएगा। इसके साथ टेस्टिंग ट्रैक पर यातायात संबंधित पूरी व्यवस्था होगी, जिससे टेस्टिंग के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े और जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed