{"_id":"63879c3ed5498a1b4812947f","slug":"term-completed-60-percent-roads-still-incomplete-ghazipur-news-vns68629079","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मियाद पूरी, 60 फीसदी सड़कें फिर भी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मियाद पूरी, 60 फीसदी सड़कें फिर भी अधूरी
विज्ञापन
शासन की ओर से 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक गड्ढ़ा मुक्ति अभियान चलाया गया। बुधवार को इसकी मियाद भी पूरी हो गई। बावजूद इसके जनपद के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आधी से अधिक सड़कें गड्ढ़ा मुक्त नहीं हो पाई हैं। कुछ सड़कों पर काम हुआ है। लेकिन अधिकांश जगहों पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में जनपद को गड्ढ़ा मुक्त करने का जिम्मा उठा रहे लोक निर्माण विभाग के तीन खंडों बेमतलब साबित हो रहे हैं। निर्माण खंड एक को 125 सड़कों की 294 किमी को गड्ढ़ा मुक्त करना था। ऐसे ही निर्माण खंड दो में 115 सड़कों की 279 किमी और निर्माण खंड तीन में 40 सड़कों के 120 किमी को गड्ढ़ा मुक्त करना था। लेकिन स्थिति यह है कि पूरे जनपद में करीब 40 फीसदी सड़कों को ही गड्ढ़ामुक्त किया जा सका है।
शासन ने गड्ढ़ा मुक्त अभियान के लिए दो तारीखों का ऐलान किया। पहली तारीख 15 अक्तूबर से 15 नवंबर और दूसरी तारीख 30 नवंबर तक थी। स्थिति यह है कि मियाद बीत जाने के बाद भी विभिन्न क्षेत्र की दर्जनों ऐसी सड़कें हैं, जिन पर अभी तक मरम्मत व गड्ढा मुक्त करने का अभियान विभाग के द्वारा शुरू तक नहीं किया जा सका है।
वहीं, लोगों का कहना है कि इन जर्जर व गड्ढा युक्त सड़कों के चलते एक तरफ जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं वाहनों के अनियंत्रित होकर पलटने से सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। मरदह संवाददाता के अनुसार, जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़सर चट्टी से वेदबिहारी पोखरा मार्ग पर पिछले एक सप्ताह से ईट की टुकड़ी गिराकर गढ्ढा पाट दिया गया। मरदह बाजार से ब्लाक मुख्यालय होते हुए गोविंदपुर कीरत गांव जाने वाली सड़क अभी भी ध्वस्त नजर आ रही है।
विज्ञापन
महाहर धाम से सराया मुबारक गांव होते हुए अविसहन चट्टी मार्ग पर विभाग की नजर नहीं पड़ी। अभी भी गढ्ढा बना हुआ है। मरदह से डोड़सर गांव सड़क ध्वस्त, मरदह से पड़िता गांव सड़क खराब पड़ी हुई है। कंसहरी गांव से नोनरा गांव बाईपास मार्ग भी खस्ताहाल पड़ा हुआ है। मटेहू चट्टी से सलामतपुर मार्ग पर अभी आवागमन करना कठिन है।
जमानिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के जमानियां-दिलदारनगर मार्ग जमानियां-दरौली मार्ग डिल्लाचवर-महली मार्ग नईबाजार-देवैथा-धुस्का मार्ग बरूईन-महली मार्ग बड़ेसर मोड़-दिलदारनगर मार्ग पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद है। जिसमें गिर कर आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे है। इन सड़कों पर सबसे अधिक स्कूली बच्चों मरीजों को दिक्कत होती है। प्रतिदिन इन सड़कों से सैकड़ों लोग गुजरते है और गड्ढा युक्त सड़क की वजह से परेशान रहते है।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार, वाराणसी-गाजीपुर का पुराना राजमार्ग जिसमें नसीरपुर से लगायत सैदपुर नगर की छह किलोमीटर तक की सड़क दूसरी ओर औड़िहार जौनपुर मार्ग के अंतर्गत खानपुर तक गड्ढे युक्त मार्ग पर गिट्टी व पीच बिछाकर उसे नए कलेवर में ला दिया गया है। वहीं, सैदपुर सादात मार्ग, सैदपुर बहरियाबाद मार्ग भी अच्छी हालत में है। किंतु सैदपुर शादियाबाद मार्ग, बिहारीगंज सिधौना मार्ग अमेदा खानपुर मार्ग ,सैदपुर फुलवारी मार्ग के अलावा कनेरी भीमापार मार्ग खस्ता हाली के शिकार हैं।
सड़कों के गड्ढामुक्त किए जाने और मरम्मत करने का काम चल रहा है। जल्द ही यह काम पूरा करा लिया जाएगा। सड़कों की जल्द ही सही करा लिया जाएगा। -पतांजली श्रीवास्तव, एक्सईएन लोनिवि खंड प्रथम