{"_id":"6474f1d5bdf4e09f5d0165a4","slug":"ten-oclock-office-hardly-anyone-reaches-on-time-ghazipur-news-c-20-1-228541-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दस बजे का दफ्तर, शायद ही कोई पहुंचे समय पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दस बजे का दफ्तर, शायद ही कोई पहुंचे समय पर
विज्ञापन
सुबह 10.40 बजे तक नहीं पहुंचे एसडीओ समेत कई अन्य कर्मचारी
एसडीओ के कमरे पर ताला, अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सी खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
हफ्ते का पहला दिन यानी कि सोमवार को एक दिन बाद बिजली विभाग के कार्यालय खुलने पर उपभोक्ताओं की कतार लगी हुई थी। कोई बिल भरने आया था तो कोई बिल दुरुस्त कराने। तो वहीं कुछ लोग अपनी अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे थे। साथ में थी अमर उजाला की टीम जो पहुंची थी विभाग के कार्यालयों के समय से खुलने का हाल जानने। लेकिन शायद ही कोई ऐसी कुर्सी थी जिसपर तय समय 10 बजे कर्मचारी और अधिकारी लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए मौजूद हों।
गाजीपुर । विद्युत वितरण खंड द्वितीय में सुबह 10.30 बजे तक एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सी खाली थी। ऐसे में बिजली संबंधित समस्याओं के निस्तारण को लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि आमघाट गांधी पार्क स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही और कई लोग 11 बजे के बाद बैरंग ही वापस लौट आए।
वहीं, बिजली विभाग का कार्यालय सुबह दस बजे खुला। उसी दौरान बिजली बिल जमा करने के लिए एक काउंटर खुला था। जिस पर कई उपभोक्ता लाइन में लगे थे। कार्यालय खुलने के आधे घंटे बाद यानी 10.30 बजे कमरा नंबर पांच में कैशियर (राजस्व) आए और काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जबकि बगल के कमरा नंबर नौ में सहायक अभियंता और साथ ही कर्मचारियों की कुर्सी 10.40 बजे तक खाली रही। ऐसे ही 10.40 बजे तक कमरा नंबर नौ के सहायक अभियंता का कमरा बंद था। जहां कमरे में ताला लगा था। जिससे बिजली सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
यही हाल बिल संशोधन कार्यालय का भी था, 10.30 बजे तक बिल संशोधन से संबंधित कर्मी कार्यालय नहीं पहुंचा। कार्यालय की एक कर्मी ने बताया कि 10.30 बजे के बाद ही बिल संशोधन सहित अन्य अधिकारी कार्यालय पहुंचते हैं।
00
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सुबह 10 बजे तक कार्यालय पहुंचने का निर्देश है। इस समय कई अन्य कामों में अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यवस्था है। उनकी समय पर उपलब्ध नहीं होने को लेकर जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
सुजीत कुमार, एक्सीईएन, बिजली वितरण खंड द्वितीय
000