फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten huts of 5 families burnt to ashes

Ghazipur News: 5 परिवारों की दस झोपड़ियां जलकर राख

Mon, 28 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ten huts of 5 families burnt to ashes
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच परिवारों की दस झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। इसमें आठ हजार की नकदी, घर-गृहस्थी का सामान, अनाज, ठेला और साइकिल जैसी तमाम वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

इस घटना में ससुराल से मायके आईं दो पुत्रियों की विदाई के लिए रखा गया सामान भी जलकर खाक हो गया। रविवार सुबह पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरपुर गांव निवासी जर्नादन खरवार थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करने गए थे। इसी दौरान उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों ने उसकी दो और झोपड़ियों को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में घर- गृहस्थी का सामान, अनाज, ठेला, साइकिल, आठ हजार रुपये नकदी समेत मायके आईं पुत्री प्रियंका और अंतिमा की 16 मई को होने वाली विदाई के लिए रखा गया सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
इधर आग ने सटी घरहू की दो झोपड़ी, केदार पासवान की तीन झोपड़ी, चंद्रावती की एक और सूबेदार की एक झोपड़ी भी जल गई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

इधर आग बुझने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की घटना से पांच परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। दूसरे दिन जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल राजेश रंजन घटना स्थल पर पहुंचे और क्षति आकलन कर रिपोर्ट बनाने में जुट गए। कुछ देर बाद पहुंचे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी ने पीड़ित परिवार को प्लास्टिक देने के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed