फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten candidates withdrew in eight blocks

आठ ब्लाकों में दस प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए

Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ten candidates withdrew in eight blocks
गाजीपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को 13 सीटों पर मतदान होगा। शुक्रवार को हुई नाम वापसी में दस प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। ऐसे में जिले की 11 सीटों पर भाजपा और 13 सीटों पर सपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं जमानिया सीट पर सपा और निर्दलीय और सैदपुर में सपा फ्री फाइट करेगी। तीन सीटों पर पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन देवकली सीट से एक परचा वापस होने से माधुरी देवी निर्विरोध हुईं। जिससे अब निर्विरोध होने वालों की संख्या तीन हो गई है। जिले में कुल 16 ब्लाक हैं उसमें से शेष 13 का फैसला शनिवार को देर शाम आ जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सैदपुर और जमानिया में भाजपा की ओर से कोई अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं है। जिन 11 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी मैदान में हैं उनमें से 9 सीट भाजपा सीधे जीत सकती है। सिर्फ दो सीटों पर कांटे की लड़ाई है। शनिवार को 13 ब्लाकों में कुल 30 उम्मीदवारों के बीच घमासान होगा। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान विभिन्न विकासखंडों में दस प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। देवकली ब्लाक में एक उम्मीदवार की तरफ से नाम वापस लेने के बाद माधुरी यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।
विज्ञापन

जिले में क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद के चुनाव के लिए सभी सोलह विकासखंडों में बृहस्पतिवार को नामांकन का कार्य हुआ। कुल 42 प्रत्याशियों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। भांवरकोल एवं रेवतीपुर में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन करने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। शाम को जांच में मनिहारी ब्लाक में एक पर्चा रद्द हो जाने के बाद 41 प्रत्याशी शेष रह गए। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान कुल दस उम्मीदवारों की ओर से नाम वापस ले लिया गया। करंडा में एक, जखनिया में एक, देवकली एक, बाराचवर दो, मरदह दो, सैदपुर एक, सादात एक तथा मनिहारी में एक नामांकन पत्र वापस लिया गया। देवकली में दो में एक प्रत्याशी की तरफ से पर्चा वापस लेने के कारण माधुरी यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। नाम वापसी के चलते संबंधित ब्लाक मुख्यालयों के आसपास दिन भर गहमा-गहमी रही। शनिवार को दिन में 11 से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। विकासखंड मुख्यालयों पर मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। तीन बजे के बाद मतों की गणना कराई जाएगी। मतदान और मतगणना के लिए सभी ब्लाकों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed