फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Temperature Reaches 46 Degrees 3.3 Degrees Higher Than Last Year

Ghazipur News: 46 डिग्री पहुंचा तापमान, पिछले साल से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा

Thu, 21 May 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Temperature Reaches 46 Degrees 3.3 Degrees Higher Than Last Year
शहर के ददरीघाट पर तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए  गंगा में नहाते युवक। संवाद
गाजीपुर। गर्मी कहर बरपा रही है। उस पर से तीखी धूप झुलसा रही है। जनपद में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले वर्ष 16 मई को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल के अधिकतम तापमान से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। धूप का कहर ऐसा है कि सुबह आठ बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है, वैसे-वैसे पारा चढ़ता जा रहा है। दिन में सड़कों पर निकलने पर ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा शरीर जल जाएगा। मौसम बाहर सितम तो ढा रहा है, लेकिन कार्यालय, प्रतिष्ठान व घरों के अंदर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उमस व तपन हर जगह मौजूद रहा। रात भी गर्म रही। कूलर, पंखा चलने के बाद भी लोग बिस्तर पर करवटें बदलते रहे। रात दो बजे के बाद जब वातावरण कुछ सामान्य हुआ, तब जाकर लोगों को नींद आई। नींद पूरी न होने के कारण अगले दिन लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जा रही है। वहीं आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जनपद का येलो जोन में रहने के कारण मौसम का तल्ख मिजाज देखने को मिल रहा है। इससे पहले 2024 में 29 मई को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed