फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teka forehead at the rate of PIR Akidtmndon Shahnind

अकीदतमंदों ने शाहनिंद पीर की दर पर टेका मत्था

Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teka forehead at the rate of PIR Akidtmndon Shahnind
उर्स - फोटो : अमर उजाला
हजरत शाहनिंद पीर गाजी रहमतुल्लाह अलैह का 716 वां सालाना उर्स मंगलवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह बाद नमाज फजर कुरानख्वानी हुई और उसके बाद जायरीनों के शाहनिंद पीर की मजार पर मत्था टेकने का क्रम देर रात तक चलता रहा। दस बजे मिलादुन्नबी और चार बजे चादरपोशी हुई।
विज्ञापन


उर्स के दिन पूरे क्षेत्र में मेला लगा रहा, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी किया। दिन में तेज धूप के चलते दोपहर में मजार पर भीड़ में कुछ कमी दिखी। वैसे गर्मी को देखते हुए रास्ते में जगह जगह प्याउ की व्यवस्था थी जहां पानी और शरबत पिलाया जा रहा था। सुबह और शाम को भारी संख्या में लोगों की भीड़ मजार पर मत्था टेकने के लिए पहुंची जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ आयोजन समिति के वालेंटियरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


उर्दू की 11 रजब को प्रति वर्ष मनाये जाने वाले इस उर्स में आसपास के जनपदों मऊ, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, चंदौली एवं बिहार से भी भारी संख्या में जायरीन यहां पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि शाहनिंद पीर की मजार पर सच्चे मन से मन्नत मांगने वालों की मन्नत जरूर पूरी होती है। सुबह पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, विधायक शिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व नपा चेयरमैन शमीम अहमद, ताबीस सहित भारी संख्या में जायरीनो ने मजार पर मत्था टेका एवं दुआख्वानी की। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुल्तान राईनी, जूल्लू, कुर्बान राईनी, अनवर राईनी आदि लोग उर्स को सफल बनाने में पूरे मनोयोग से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed