फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies after being hit by train

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Fri, 26 Jan 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by train
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। बासाबांध गांव निवासी गोल्डी (16) देर रात किसी को बताए बिना ही घर से निकल गई। सुबह जब किशोरी कमरे में नहीं दिखी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक किशोरी की कुसम्हीकला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो शव देखकर दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। गांव के लोग सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता धरमू राम ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री की मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed