फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   team of doctors posted in thana

थानों पर तैनात रहेगा चिकित्सकों का दल

Sat, 14 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/ Updated Sat, 14 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव में लगने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विस क्षेत्र और आसपास के दस थानों पर चिकित्सा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक थाना पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट आवश्यक दवाओं  के साथ उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

 

जंगीपुर विधानसभा की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव  कराया जा रहा है। इसके लिए 16 मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केन्द्र और 323 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।  मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजेे तक होगा। मतदान कार्य में लगने वाले अधिकारियों  एवं कर्मचारियों को किसी तरह की चिकित्सा सुविधा की जरूरत पड़ने की दशा  में थानों पर चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

 

प्रत्येक थाने पर  चिकित्सक, फार्मासिस्ट, अन्य आवश्यक मेडिकल कर्मी आवश्यक दवाओं के साथ उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए जंगीपुर विधानसभा में पड़ने वाले दस थानों का चयन  किया गया है जहां चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। जिन थानों पर चिकित्सा  व्यवस्था की जाएगी, उनमें जंगीपुर, बिरनो, सुहवल, नोनहरा, थाना कोतवाली,  जमानिया, नगसर हाल्ट, मरदह, दुल्लहपुर एवं कासिमाबाद    शामिल हैं। इन थानों  पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध             कराई जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed