फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Team

न्यायपंचायतवार गठित होगी टीम, रखेंगे नजर

Mon, 31 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Team
गाजीपुर। खेतों में पराली जलाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन काफी गंभीर हो चुका है। इसके लिए न्याय पंचायतवार जहां टीम गठित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं टीम पर नजर रखने के लिए तहसील और जिला स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, स्थानीय स्तर के अधिकारियों की ओर से हार्वेस्टर संचालकों और किसानों के साथ बैठक कर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निर्देश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जनपद में करीब एक लाख 51 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। ऐसे में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर हरर्वेस्टर से धान की कटाई कराने वाले किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि बचे अवशेष को खेतों में न जलाए। इसके अलावा, न्याय पंचायतवार लेखपाल और कृषि विभाग के एक कर्मचारी को शामिल कर टीम गठित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, इनकी मानीटरिंग करने के तहसील स्तर में एडीओ एजी तैनात किया जाएंगे, जिससे निगरानी की जा सके। कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि धान के बचे अवशेष को किसान खेतों में नहीं जलाएं। उसे सड़ाकर अच्छा खाद बना सकते हैं। पराली जलाने से उर्वरा शक्ति में जहां कमी आती है। वहीं, मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है। इसके अलावा मित्र कीट भी मर जाते हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि पराली खेतों में न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed