फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers took out a torchlight procession in protest against the mandatory TET requirement

Ghazipur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला

Tue, 14 Apr 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out a torchlight procession in protest against the mandatory TET requirement
टेट अनिवार्यता के विरोध शहर के महुआबाग से निकलती मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक। संवाद
गाजीपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होकर निकले जुलूस में शामिल शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर महासंघ के सदस्यों ने सभा आयोजित कर टेट की अनिवार्यता का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन

सभा में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सरकार की ओर से वर्ष 2010 में टेट संबंधी नियम लागू किया गया था जो स्वागत योग्य है लेकिन उक्त टेट संबंधी नियम को 2010 से पहले नियुक्त हो चुके शिक्षकों पर थोपना अव्यवहारिक है। वर्ष 2010 से पहले जो नियम था ही नहीं उसको लागू करना समझ से परे है। इस संदर्भ में सरकार को चाहिए कि अध्यादेश जारी करके पुराने शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त करे।
विज्ञापन

नौकरी के अंतिम पड़ाव में टेट संबंधी योग्यता थोपना समझ से परे है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से इस संदर्भ में जब तक निष्पक्ष होकर कानून पारित नहीं किया जाता है तब तक शिक्षकों का संघर्ष जारी रहेगा। महासंघ में प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अटेवा, टीएससीटी, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अंतर जनपदीय शिक्षक एसोसिएशन, वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, शिक्षा मित्र संंघ सहित कई शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर टेट अनिवार्यता को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर अनिल पांडेय, सरफराज खान, जगदीश प्रसाद, कुलवीर आनंद, अभिषेक गौरव, मानवेंद्र सिंह, अनंत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed