फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers and employees of sixteen state high schools did not get salary for two months

सोलह राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees of sixteen state high schools did not get salary for two months
जिले में संचालित सोलह राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के अभाव में उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति है। जून का महीना शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक बजट आने और वेतन मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। इन शिक्षकों का अप्रैल और मई का वेतन बकाया है। ऐेसे में16 राजकीय हाईस्कूल में वर्तमान में कार्यरत 94 सहायक अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का परिवार प्रभावित है। इनमें 83 सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हैं जबकि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की संख्या 11 है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में संचालित सभी राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारियों के सामने ही वेतन की समस्या पैदा हुई है। जबकि राजकीय इंटर कालेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों के सामने वेतन को लेकर कोई भी समस्या नहीं है। उनका वेतन नियमित रूप से मिल रहा है। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई है कि राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का पूरा बजट राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाता है जबकि राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन केंद्र और राज्य सरकार दोनों के अंशदान से प्लान के तहत आवंटित बजट के द्वारा दिया जाता है। पिछले दो माह से यह बजट आवंटित नहीं किया गया है। यह स्थिति पूरे प्रदेश में है। जिले में 16 राजकीय हाईस्कूल राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रहे हैं। वित्त लेखाधिकारी (माध्यमिक) दीपक सिंह ने बताया कि सरकार से बजट आते ही वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। बजट के लिए शासन को डिमांड पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed