फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teachers and employees of sixteen state high schools did not get salary for four months

सोलह राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 23 Jul 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees of sixteen state high schools did not get salary for four months
बजट जारी नहीं होने से जिले में संचालित सोलह राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। जुलाई का महीना बीतने वाला है लेकिन अभी तक अप्रैल से जून तक का वेतन नहीं मिला। इससे सौ से अधिक शिक्षकों और कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित राजकीय हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी ही वेतन के लिए परेशान हैं। राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन नियमित रूप से मिल रहा है। यह स्थिति इसलिए पैदा हुई है कि राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का पूरा बजट राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाता है जबकि राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन केंद्र और राज्य सरकार दोनों के अंशदान से प्लान के तहत आवंटित होता है। कई महीनों से यह बजट आवंटित नहीं किया गया है। इससे इन स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। यह स्थिति पूरे प्रदेश में है। जिले में राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों की संख्या 28 है हैं जिनमें 16 राजकीय हाईस्कूल शामिल हैं जो राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में कार्यरत 34 नए शिक्षकों को अप्रैल माह से वेतन नहीं मिला है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना और महामंत्री डा. रविभूषण ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर राजकीय शिक्षकों को वेतन देने के लिए शीघ्र बजट आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed