फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teacher injured in road accident, condition critical

सड़क हादसे में शिक्षक घायल, हालत गंभीर

Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher injured in road accident, condition critical
बहरियाबाद। क्षेत्र के हिंगनपुर निवासी शिक्षक विजय प्रकाश रविवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक एमएलसी के स्वागत समारोह में शामिल होकर वे रविवार की देर रात घर वापस आ रहे थे। हरतरा तथा आसपुर के मध्य उनकी बाइक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व बहरियाबाद से पहुंचे युवकों की मदद से मिर्जापुर एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव के निर्वाचित होने के बाद देवकली स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। बहरियाबाद स्थित एक इंटर कालेज में कार्यरत शिक्षक विजय प्रकाश स्वागत समारोह में शामिल हुए। किन्हीं कारणों से वापसी में विलंब हुआ और रात लगभग नौ बजे बहरियाबाद-गाजीपुर मार्ग पर आसपुर व हरतरा गांव के मध्य पहुंचे थे कि कोई वाहन टक्कर मारकर निकल गया। बेहोशी की हालत में पड़ा देख एक वाहन चालक ने बहरियाबाद चौक पर कुछ युवकों से बताया। वह जब मौके पर पहुंचे तो इनकी पहचान की और पुलिस, एंबुलेंस तथा घायल शिक्षक के परिजनों को सूचना दी। कुछ स्थानीय युवक भी मौके पर आ गए, जिनकी मदद से पुलिस ने उन्हें सीएचसी मिर्जापुर भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed