फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tazia will not be kept, procession will not come out

नहीं रखी जाएगी ताजिया, नहीं निकलेगा जुलूस

Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tazia will not be kept, procession will not come out
जिले के विभिन्न थाना परिसरों में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें निर्देशित किया गया कि ताजिया नहीं रखी जाएगी और जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही किसी तरह की दिक्कत आने पर तत्काल सूचित करने को कहा। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ताजिएदारों को कोविड-19 के अनुपालन के साथ मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने कहा कि आप सभी घरों में अपनों के साथ त्योहार मनाएं। कोविड -19 के अनुपालन में किसी भी चौक पर ताजिया नहीं रखा जाएगा और ना ही जुलूस निकाला जाएगा। कर्बला मिट्टी लेने जाने वालों की संख्या पांच से अधिक नहीं होनी चाहिए। वैसे ही दफ्न करते समय पांच से अधिक की संख्या में न जाएं। इस मौके पर एसआई ईष्टदेव पांडेय, होरिल यादव, अजय सहाय, अब्दुल खालिक, शमीमुलवरा, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते इस बार कहीं ताजिया नहीं रखी जाएगी। बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में न तो कहीं ताजिया निकलेगा और न ही मातमी जुलूस निकाला जाएगा। सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी का कर्तव्य है। तीसरी लहर से सतर्क रहेंगे तो आने वाले सालों में सभी त्योहार धूमधाम से मना पाएंगे। तजियादारों में इजहार आलम, इब्राहिम, मोहम्मद नसीम, बदरेआलम, इकबाल, नेयाज, फिरोज आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार मोहर्रम का त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से मानने को लेकर दिलदारनगर थाना में विभिन्न गांव के प्रधान, विशिष्टजन और ताजियादारों के साथ शांति समिति की बैठक संपन्न हुआ। सेवराई के उपजिलाधिकारी रमेश मौर्या ने मोहर्रम में ताजिया नहीं बनाने और किसी किस्म का जुलूस नहीं निकाल कर घरों में इबादत करने की अपील किया। इस मौके पर तहसीलदार आलोक कुमार, थाना निरीक्षक प्रभारी कमलेश पाल, उपनिरीक्षक पवन यादव, नगर पंचायत चेयरमैन अविनास जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed