{"_id":"675348e7d46678890d0d1f77","slug":"take-action-against-schools-that-do-not-meet-standards-dm-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-124621-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरा नहीं करने वाले स्कूलाें पर करें कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरा नहीं करने वाले स्कूलाें पर करें कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
गाजीपुर। स्कूल सेफ्टी नीति के क्रियान्वयन के लिए जिलास्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को हुई। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकाल का निरीक्षण एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश समिति को दिया। जिले के ऐसे विद्यालय जो अपने मानक को पूरा न करते हों उसे समिति के माध्यम से निरीक्षण कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा सभी विद्यालयों में फायर सेफ्टी यंत्र उपलब्ध होने चाहिए। कक्षाओं में प्रवेश और निकास द्वार अवश्य रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल सुरक्षा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का तुरंत संज्ञान लेते हुए उसका निवारण किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों में आपात कालीन योजनाओं के लिए मॉक ड्रिल्स का अभ्यास कराया जाए।
जिले के सभी स्कूलों में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन उपायों की निगरानी समिति के माध्यम से बराबर होती रहे। उन्होंने स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के लिए सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, सीएमओ डा. सुनील पांडेय, डीआईओएस भाष्कर मिश्रा, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना, एआरटीओ रमेशचंद्र श्रीवास्तव आदि थे।