फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   tahseel divas

शिकायतें आईं 337 निपटारा महज 11 का

Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
tahseel divas
तहसील दिवस पर राइफल क्लब में फरियादियों की समस्या सुनते पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह एवं सीडीओ श्री - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में सदर समेत सातों तहसीलों में फरियादी पहुंचे। इस दौरान आई 337 शिकायतों में से महज 11 का ही निबटारा किया जा सका। सदर तहसील में सीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि समस्याओं को निबटारा इस तरह किया जाए कि फरियादी संतुष्ट हो कर जाए। ऐसे में उसका न्याय पर विश्वास जमा रहेगा। सुबह आठ बजे से ही फरियादियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। सुबह 8.30 बजे सदर एसडीएम एवं तहसीलदार ने निरीक्षण कर तैयारियों को देखा। पूर्वांह्न 10 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान 80 आवेदन पत्र आए, जिसमें मात्र एक का निबटारा हुआ। ऐसे में अधिकांश फरियादियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सभी सात तहसील में 337 आवेदन में महज 11 मामले ही निबटाए जा सके। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव की अध्यक्षता में 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें एक का मौके पर निबटारा किया। सैदपुर तहसील में एसडीएम विक्रम सिंह पूर्वांह्न नौ बजे पहुंचे और सभी फरियादियों को कोविड-19 का पालन करते हुए एक-एक करके भेजने का निर्देश दिया। अपराहन दो बजे तक 73 आवेदन आए। इसमें से तीन का निबटारा किया गया। जखानिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 46 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर दो का निबटारा किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें एक का भी निबटारा नहीं हुआ। तहसील जमानिया में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें दो का निबटारा हुआ। तहसील मुहम्मदाबाद में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व की अध्यक्षता में 31 आवेदन में दो का निबटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed