फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Taekwondo player goes missing after writing I love you sir on a rough notebook

Ghazipur News: रफ कॉपी पर ‘आई लव यू सर’ लिखकर लापता हुआ ताइक्वांडो खिलाड़ी

Tue, 20 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo player goes missing after writing I love you sir on a rough notebook
लापता दिव्यांशु यादव। स्रोत- परिजन
सुहवल। कक्षा नौ का ताइक्वांडों खिलाड़ी दिव्यांशु यादव (14) रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह अपने कोच से मिलने घर से निकला था। देर रात वीर अब्दुल हमीद सेतु पर उसकी साइकिल और एक रफ कॉपी मिली। कॉपी पर कोच का मोबाइल नंबर और आई लव यू सर लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने हमीद सेतु के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में किशोर पुल की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद सोमवार दोपहर से पुलिस ने गंगा में तलाश अभियान चलाया। वाराणसी भुलनपुर की 34 वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल की टीम बचाव अभियान में जुटी रही। देर शाम तक दिव्यांशु का कोई पता नहीं चल सका। मां मंजीता यादव की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यांशु एक वर्ष से शास्त्री नगर चौराहे स्थित अकादमी में ताइक्वांडों का प्रशिक्षण ले रहा था। रविवार शाम करीब 6:20 बजे वह अकादमी के लिए साइकिल से निकला था। पिता रमेश यादव के अनुसार, कोच ने उसे कुछ प्रपत्र भरने के लिए बुलाया था। अकादमी न पहुंचने पर कोच ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने महुआबाग, सिंचाई विभाग चौराहा, मिश्र बाजार और लाल दरवाजा सहित कई स्थानों पर तलाश की। रात करीब 9:45 बजे पुलिसकर्मी के फोन से कोच को पुल पर साइकिल व कॉपी मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में पुल की ओर जाता दिखा छात्र
रजागंज चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता ने बताया कि चौकी के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिव्यांशु शाम करीब 6:44 बजे पुल की ओर जाता दिखा। सेतु पर साइकिल और कॉपी मिलने सहित अन्य परिस्थितियों के आधार पर छानबीन जारी है। गंगा में कूदने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंनेबताया कि पुल की लाइटें बंद होने से सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट नहीं दिख रहा है। सुबह करीब 10 बजे से 34 वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल ने गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। प्लाटून कमांडर हरिकिसुन मौर्य टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अंधेरा होने तक टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मोबाइल पर खेलता था दिव्यांशु
किशोर दिव्यांशु के पिता रमेश ने बताया कि उनका बेटा मोबाइल पर खेल खेलता था। उन्हें आशंका है कि खेलते समय उसके साथ कुछ हो सकता है। पिता के मुताबिक, पिछले कई दिनों से दिव्यांशु परेशान था। उसके पास बार-बार फोन आते थे, लेकिन पूछने पर वह कुछ नहीं बताता था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि दिव्यांशु को जम्मू-कश्मीर में ताइक्वांडों प्रतियोगिता खेलने जाना था और रविवार रात वाराणसी से उसकी ट्रेन होने की बात कही गई थी। कोच भी सोमवार सुबह से गंगा घाट पर मौजूद थे।

पुलिस की जांच और अनिश्चितता
कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि राजागंज चौकी के सीसीटीवी फुटेज में छात्र जाता दिखाई दिया है। उसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है और खोजबीन जारी है। फिलहाल छात्र के साथ क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वह गंगा में गिरा या किसी अन्य परिस्थिति में लापता हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिव्यांशु के पिता रमेश यादव और मां मंजीता यादव, बेटे का सुराग नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं।

किसी से उधार लिए थे पैसे
ताइक्वांडों खिलाड़ी दिव्यांशु यादव के मामा महेंद्र यादव ने बताया कि भांजे ने किसी से कुछ पैसा उधार लिया और उस पैसे को किसी और के खाते में भेजा। हालांकि, यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौन है जो बार बार पैसे मांग रहा था। इसी वजह भांजा ऐसा गलत कदम उठाया है। मामा ने बताया कि उधार लेकर किसी दुकान वाले से उस खाते में डलवाया है। मामा ने बताया कि ट्रांजेक्शन देखकर लग रहा है कि पैसे के लिए वह परेशान था, लेकिन कभी भी किसी को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed