{"_id":"65cfb6b4f5a660404d096444","slug":"swings-will-cost-rs-79-lakh-at-co-located-anganwadi-centers-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-110842-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 79 लाख से लगेंगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 79 लाख से लगेंगे झूले
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों के परिसर में चल रहे को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए झूले लगेंगे। इसके लिए जिले के 158 केंद्रों का चयन किया गया है। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए आउटडोर प्ले मटीरियल के लिए जिले को 79 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इससे सभी 158 केंद्रों पर 50-50 हजार की दर से पांच प्रकार के झूले लगाए जाएंगे।
जिले में 4127 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। इनमें 3337 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्र परिषदीय विद्यालयों में संचालित हो रहे हैं। 790 नान को-लोकेटेड केन्द्र ग्राम पंचायत में संचालित हैं। इन केंद्रों पर बच्चों को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि वह प्राथमिक विद्यालय की पहली कक्षा में प्रवेश लें तो उन्हें पढ़ना लिखना आ जाए।
आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के साथ ही प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। इसी के तहत बच्चों को लुभाने के लिए झूले खरीदे जाएंगे। शासन ने आउटडोर खेल सामग्री क्रय करने को प्रत्येक केंद्र के लिए 50 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसके तहत ऐसे झूले खरीदे जाएंगे, जिससे बच्चे खेल के साथ ही मनोरंजन भी कर सकें। इससे इन केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहालों का मनोरंजन भी होगा।
विज्ञापन
जेम पोर्टल से नियमों के तहत आउटडोर प्ले मटीरियल खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही झूलों की खरीद कराकर सत्यापन के बाद इनको को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा जाएगा। - हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी