फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Suspended the revenue inspector

राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Suspended the revenue inspector
तहसील ‌द‌िवस
तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता बरतने पर ताड़ीघाट के राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है जबकि जीवित व्यक्ति को मृत दिखाने पर जमानिया के एक लेखपाल को प्रतिकूल टिप्पणी दी गई है। जिले की पांचों तहसीलों में कुल 584 शिकायतें आईं, जिनमें 21 का तत्काल निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

 

जमानिया में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें 83 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। उसमें पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पता चला कि ताड़ीघाट के राजस्व निरीक्षक छांगुर राम तहसील दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण गंभीरता से नहीं करते हैं, जिसके चलते उन्हें निलंबित करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन


इसी तरह गहमर के एक व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी जमीन दूसरे के नाम पर करने के मामले में पहली नजर में जिम्मेदार लेखपाल बालमुनि को प्रतिकूल टिप्पणी दी और सही वरासत पेश करने को कहा। लोगों ने उसिया में मार्ग और  दौदही से पोखरे पर अतिक्रमण की शिकायत लोगों ने की, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि पैमाइश के मामलों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जखनिया में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस प्राप्त 53 में से नौ शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसी तरह सैदपुर संवाददाता 184  में एक शिकायत,  मुहम्मदाबाद अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 116 में 11 और सदर तहसील में  उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 148 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा,  विकलांग विभाग, विद्युत विभाग आदि विभागों के प्रकरण प्राप्त हुये। 


इस  अवसर पर पुलिस अधीक्षक राम किशोर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार  पाण्डेय, उपजिलाधिकारी राजकुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार  पाण्डेय आदि  उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed