फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   suspended

हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरतने पर दो निलंबित

Sun, 12 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
suspended
मरदह। गांव में साफ-सफाई, जलापूर्ति और दूसरी विकास योजनाओं को लेकर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने तत्काल प्रभाव से दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। मामला मरदह के तहत आने वाले ग्राम पंचायत रुक्कापुर का है। इस गांव में पहुंचे डीएम ने लंबे समय से खराब पड़े तीन हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी सचिन कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी प्रभाकर को निलंबित कर दिया। जांच में डीएम ने पाया था कि स्वच्छता मिशन के तहत फागिंग, साफ-सफाई और शौचालय निर्माण के प्रति इन अधिकारियों के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इसी क्रम में डीएम ने एसडीएम प्रभाष कुमार के साथ नवापुर के अलग-अलग वार्डों में कीटनाशक दवा का छिड़काव खुद की मौजूदगी में करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed