{"_id":"6101958a8ebc3e85955a898d","slug":"supply-of-feeders-of-prakashnagar-and-peernagar-power-stations-will-be-disrupted-ghazipur-news-vns603006264","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत केंद्रों के फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत केंद्रों के फीडरों की आपूर्ति रहेगी बाधित
विज्ञापन
गाजीपुर। केबिल को बदलने के कार्य की वजह से सुबह 10 से दिन में 2 बजे तक प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के जेई अविनाश ने बताया कि समय से कार्य पूरा नहीं होने पर कटौती का समय और भी बढ़ सकता है। इमरजेंसी आदेश आने पर केबिल बदलने के कार्य को स्थगित भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को केबिल बदलने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। इसलिए दूसरे दिन गुरुवार को किया जाएगा।
शहर सहित कई क्षेत्रों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग काफी परेशान हो रहे थे। अंधऊ विद्युत उपकेंद्र से आने वाली 33 हजार की लाइन का केबिल मुगलानीचक के पास पूरी तरह से जर्जर हो गया है। जिससे बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार को शहर में केबिल बदलने का कार्य सुबह 10 से दिन में 2 बजे तक किया जाएगा। जिसकी वजह से प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।