फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sunbeam Gazipur recognition of Inter

सनबीम गाजीपुर को इंटर की मान्यता

Thu, 05 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 05 Feb 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sunbeam Gazipur recognition of Inter

 वर्तमान सत्र से सनबीम गाजीपुर में कक्षा-11 और 12 की पढ़ाई भी होगी।

विज्ञापन
इसमें विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग के विषय उपलब्ध होंगे। सनबीम एडुसर्व लिमिटेड की ओर से संचालित सनबीम स्कूल, गाजीपुर को शैक्षणिक सत्र 2015-16 से कक्षा-11 और 12 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की मान्यता प्राप्त हो गई है।


गुुरुवार को विद्यालय में आयोजित स्पेशल एसेम्बली में मुख्य अतिथि सनबीम एडुसर्व के अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक दीपक मधोक ने बताया कि अपने चार वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय शहर में शिक्षा से जुड़ी वो हर सुविधा उपलब्ध कराने में सफल हुआ है, जो इससे पहले शहर में सपने जैसा था।

कला, विज्ञान, तकनीक और आधुनिक शिक्षा की हर कसौटी पर सफल रहने के साथ ही स्कूल सिनेमा, प्राइमरी प्लस, एसेट, आईबीएलडी और श्यामक डावर इंस्टीट्यूट आफ परफार्मिगिं आट्स जैसे सुविख्यात समूहों के साथ सम्बद्धता ने भी सनबीम गाजीपुर को शहर में उच्च शिखर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सनबीम शिक्षण समूह की निदेशिका भारती मधोक ने कहा कि अभिभावकों का सनबीम शिक्षण समूह पर विश्वास हमारी बड़ी पूंजी है। आने वाले समय में सनबीम गाजीपुर शैक्षणिक उत्कृष्टता और संसाधनों की उच्चतम गुणवत्ता के उन सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयत्नरत रहेगा। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक केपी सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed